home page

100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान की तैयारियों की समीक्षा, 13 अप्रैल को मेगा पदयात्रा

 | 
100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान की तैयारियों की समीक्षा, 13 अप्रैल को मेगा पदयात्रा


कठुआ, 09 अप्रैल (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान” के तहत प्रस्तावित 100 दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समन्वित और परिणामोन्मुख तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले भर में जागरूकता अभियान, सेमिनार, रैलियां, काउंसलिंग सत्र और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छात्रों, युवाओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ से जीडीसी मेन कठुआ तक मेगा “पदयात्रा” निकाली जाएगी। उन्होंने एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों और युवा समूहों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अभियान को जन आंदोलन बनाने और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए सभी विभागों से 100 दिनों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीसीसी, एडीसी, एएसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया