home page

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज़

 | 

जम्मू,, 07 मई (हि.स.)।

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। प्रशासन द्वारा बालटाल मार्ग पर बर्फ हटाने और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जानकारी के अनुसार यात्रा मार्गों को सुचारू बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि यात्रा के दौरान मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि श्री अमरनाथ यात्रा 2026 शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता