home page

बनी में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की तैयारी तेज, डीसी ने साइट का किया निरीक्षण

 | 
बनी में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की तैयारी तेज, डीसी ने साइट का किया निरीक्षण


बनी, 18 जुलाई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने शनिवार को केवीएस जम्मू क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर हर्षित मिश्रा के साथ बनी में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 50 कनाल भूमि की उपयुक्तता पहुंच मार्ग और आवश्यक बुनियादी ढांचे का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय बनी में केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी संचालन हेतु चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति भी देखी गई और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। डीसी राजेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन केंद्रीय विद्यालय की शीघ्र स्थापना के लिए हर संभव सहयोग दे रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केवीएस के साथ समन्वय कर लंबित औपचारिकताओं और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बनी संदीप कुमार, तहसीलदार प्रद्युम अत्री सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया