home page

जीडीसी महानपुर में पाॅश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल पर जोर

 | 
जीडीसी महानपुर में पाॅश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल पर जोर


कठुआ, 16 मई (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को लैंगिक संवेदनशीलता, सुरक्षा, गरिमा और सम्मानजनक व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।

यह कार्यक्रम एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रुपाली जसरोटिया द्वारा प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें फैकल्टी सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. रुपाली जसरोटिया ने बतौर रिसोर्स पर्सन पाॅश अधिनियम 2013 और यूजीसी विनियम 2015 की जानकारी देते हुए छात्रों और कर्मचारियों के अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यौन उत्पीड़न के विभिन्न रूप, रोकथाम के उपाय और आईसीसी के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई। प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने भी संबोधित करते हुए सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण के लिए जागरूकता, आपसी सम्मान और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. सपना, प्रो. बिंटी, डॉ. मीनू, प्रो. अंबिका, डॉ. हिलाल, डॉ. मुश्ताक और प्रो. नमिता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अंत में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया