home page

रामबन में भूस्खलन की चपेट में आने से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं

 | 

बनिहाल, 06 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू से पुलवामा जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) जा रहा एक पुलिस वाहन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर रामबन जिले के करूल क्षेत्र के पास भूस्खलन की चपेट में आ गया।

प्रभावित क्षेत्र में वाहन पर अचानक पहाड़ी पर से पत्थर गिरना शुरू हो गए जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि रामबन के करूल क्षेत्र में भूस्खलन और पत्थरबाजी का खतरा बना हुआ है और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता