home page

लापता महिला को पुलिस ने सकुशल परिवार से मिलाया

 | 
लापता महिला को पुलिस ने सकुशल परिवार से मिलाया


कठुआ, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिला पुलिस कठुआ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता महिला को खोजकर उसके परिवार के हवाले कर दिया। यह मामला थाना बिलावर क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल मोहम्मद निवासी बसंतगढ़ जिला उधमपुर ने अपनी बहू मुमताज बेगम (27) के लापता होने की शिकायत थाना बिलावर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में एसएचओ बिलावर इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक और एसडीपीओ बिलावर नीरज पड्डियार की अगुवाई में टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के जरिए महिला का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले को बंद कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया