home page

पुलिस चौकी चोरिया ने एफ आईआर संख्या 235/2025 यू/एस 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के एक मामले को लिया सुलझा

 | 

जम्मू, 15 मार्च (हि.स.)।

पुलिस चौकी जौरियां ने पुलिस थाना अखनूर में एफ आईआर संख्या 235/2025 यू/एस 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के एक मामले को सुलझा लिया है और 50 चोरी के एलपीजी गैस सिलेंडर (इंडियन ब्रांड) बरामद किए हैं। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति जिसका नाम जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद शाह है (निवासी कोटली मियां फतेह, आरएसपूरा जम्मू; वर्तमान निवासी गुर्जर बस्ती, बेलीचरना, जम्मू, को पकड़ा गया।

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और उस जगह का खुलासा किया जहां चोरी के सिलेंडर छिपाकर रखे गए थे। उसके खुलासे पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 50 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए जिनकी पहचान शिकायतकर्ता ने मौके पर ही कर ली। अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई टाटा मोबाइल (पंजीकरण संख्या जेके 02 बीडी-2805) को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता