home page

कठुआ में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
कठुआ में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कठुआ, 21 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिला पुलिस कठुआ ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इसी कड़ी में सरकारी हाई स्कूल चकड़ा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ और बनी में विशेष ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। छात्रों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने दोहराया कि नशे के खिलाफ इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से मुक्त किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया