home page

पुलिस ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मीरान साहिब में 17 ग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

 | 

जम्मू, 23 जून(हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत समाज से नशे की बुराई को खत्म करने की अपनी लगातार कोशिशों को जारी रखते हुए जम्मू पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मीरान साहिब पुलिस स्टेशन के इलाके में दो ड्रग तस्करों को पकड़ा और उनके पास से हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया। मीरान साहिब पुलिस स्टेशन की एक टीम अपने इलाके में नाका चेकिंग और गश्त कर रही थी तभी उन्होंने दो संदिग्ध लोगों को रोका जिनकी पहचान इस साहिल सिंह पिता ठाकुर सिंह निवासी कोटली मिया फतेह और कुलदीप कुमार पिता रश पॉल, निवासी डाक बंगला, जिला जम्मू के रूप मे हुई है। पुलिस टीम को देखते ही दोनों व्यक्ति मौके से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने चतुराई से उन्हें पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 17 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ (चिट्टा) बरामद हुआ। इस मामले में मीरान साहिब पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत प्राथमिकी नंबर 91/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता