home page

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, पांच वाहन जब्त

 | 
अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, पांच वाहन जब्त


कठुआ, 31 अगस्त (हि.स.)। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगरी, घाट्टी और बसोहली क्षेत्र से पांच वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान नगरी और घाट्टी क्षेत्र से तीन डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध अनुमति निर्माण सामग्री ले जाते हुए पकड़ा। वहीं बसोहली के महानपुर क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन सामग्री के परिवहन के आरोप में जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार सभी पांच वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया