home page

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

 | 
अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त


कठुआ, 16 अगस्त (हि.स.)। अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बिलावर और घाट्टी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक डंपर सहित तीन वाहन जब्त किए हैं।

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की निगरानी में बिलावर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान निर्माण सामग्री से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जेके08क्यू-1066 और जेके08एल-3580 को बिना वैध अनुमति के परिवहन करते पकड़ा। वहीं, पुलिस चैकी घट्टी की टीम ने भी अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे डंपर जेके08एफ-4261 को जब्त किया। पुलिस ने तीनों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के हवाले कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और खनन सामग्री के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया