home page

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहन जब्त

 | 
अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहन जब्त


कठुआ, 10 जुलाई (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनपुर और कठुआ क्षेत्र में 10 वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में 7 डंपर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं जो बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म) के निर्माण सामग्री की ढुलाई में लगे हुए थे।

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना पुलिस ने कीढ़ियां नाका पर गश्त के दौरान 6 डंपरों को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर कब्जे में लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में हटली, नगरी और घाटी क्षेत्र में पुलिस टीमों ने 1 डंपर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया