home page

जीसीडी बनी में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

 | 
जीसीडी बनी में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित


बनी, 05 नवंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बनी में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े 1 से 15 नवंबर के तहत वीरवार को ‘जनजातीय भारत की आवाजें’ विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. डॉ. नीना गुप्ता के संरक्षण में किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से जनजातीय समुदायों की संस्कृति, परंपराओं, पहचान, जीवनशैली और प्रकृति के साथ उनके जुड़ाव को प्रस्तुत किया। इस गतिविधि का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, संघर्षों, योगदान और आकांक्षाओं को साहित्य के माध्यम से उजागर करना तथा विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर डॉ. रेशम सिंह, डॉ. रितु कुमार, डॉ. नेहा मनहास, डॉ. मुलख राज और डॉ. कीर्ति अत्री सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया