पुलवामा में ग्रेनेड और देश-विरोधी पोस्टरों के साथ एक व्यक्ति गिफ्तार
पुलवामा, 02 अगस्त (हि.स.)।
रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सुरक्षाबलों के एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड और देश-विरोधी पोस्टर बरामद किए गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना ने मिलकर पचार फ्रूट मंडी के पास एक संयुक्त नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और पकड़ा। उसकी पहचान पुलवामा ज़िले के ड्रूबगाम पायीन के रहने वाले तौसीफ़ अहमद डार के तौर पर हुई है।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक आई फोन, तीन देश-विरोधी पोस्टर और एक कलाई घड़ी बरामद की।
अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बरामद चीज़ों को रखने के पीछे का मकसद जानने और किसी भी संभावित कनेक्शन की जांच करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

