home page

लोगों को दी राशन कार्ड, लेबर कार्ड व सरकारी योजनाओं की जानकारी

 | 
लोगों को दी राशन कार्ड, लेबर कार्ड व सरकारी योजनाओं की जानकारी


जम्मू, 13 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू के पुरखू कैंप में शिव सेना हिंदुस्तान द्वारा एक वेलफेयर कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश केसरी ने की। इस कैंप का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक पहुंचाना था। कैंप में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान राशन कार्ड से संबंधित कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया जिसमें विवरण में सुधार, नए सदस्यों को जोड़ना और नामों में त्रुटियों को ठीक करना शामिल रहा। इसके अलावा लेबर कार्ड बनवाने में सहायता दी गई और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मकसद गरीब वर्ग को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप लोगों के दरवाजे तक शासन की सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम हैं जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। कैंप में लाभार्थियों ने संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं आसानी से मिल गईं। लोगों ने शिव सेना हिंदुस्तान और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंडित राजेश केसरी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक उज्जवल भविष्य की कुंजी है और यह समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा