सांबा के एसआईडीसीओ फेज-I में मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल यात्री की मौत
सांबा, 29 जुलाई (हि.स.)। बुधवार को सांबा जिले के एसआईडीसीओ फेज-I इंडस्ट्रियल एरिया में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एसआईडीसीओ फेज-I से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। बाद में पैदल यात्री को एम्स विजयपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान नेपाल के रहने वाले चंद्रपाल के बेटे राजू के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल सवार को भी चोटें आईं लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

