पुंछ बाढ़ त्रासदी के बीच पीडीपी का बड़ा फैसला
| Jul 28, 2026, 17:05 IST
जम्मू,, 28 जुलाई (हि.स.)।
पुंछ में आई भीषण बाढ़ त्रासदी को देखते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 28 जुलाई को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को जम्मू में सादगी के साथ मनाने का फैसला किया है। पार्टी नेता सतपाल सिंह चाढ़क ने कहा कि इस बार स्थापना दिवस का कार्यक्रम किसी बाहरी स्थल पर आयोजित करने के बजाय पार्टी कार्यालय में ही सादगीपूर्वक आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि पुंछ में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

