गांधी नगर स्थित पीडीपी मुख्यालय में जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित
| Jul 29, 2026, 17:16 IST
जम्मू,, 29 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू के गांधी नगर स्थित पीडीपी मुख्यालय में पार्टी का जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कई लोगों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेता सतपाल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

