बीएसएफ जवान की मौत पर पीडीपी की पत्रकार वार्ता
| Mar 25, 2026, 15:49 IST
जम्मू,, 25 मार्च (हि.स.)।
दीवानगढ़ के बीएसएफ जवान की मौत को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि संबंधित एजेंसी द्वारा जवान को कथित रूप से टॉर्चर किया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई।
पीडीपी नेताओं ने इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और सच्चाई सामने आनी जरूरी है।
पार्टी ने सरकार से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

