home page

नेकां के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर  पीपल्स कॉन्फ्रेंस कल फ़ैसला करेगी: सज्जाद लोन

 | 

Jammu, 16 जुलाई (हि.स.)।

पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने गुरुवार को कहा कि वह शुक्रवार को इस बात पर अंतिम फ़ैसला लेगी कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होना है या नहीं। पत्रकारों से बात करते हुए पीपल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उनकी पार्टी को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि इसमें शामिल होने का फ़ैसला कल श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और इसमें शामिल होने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह