home page

70 हजार रिश्वत लेते पटवारी और सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार

 | 
70 हजार रिश्वत लेते पटवारी और सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार


जम्मू, 30 जून (हि.स.)। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो जम्मू-कश्मीर ने पटवारी शशि कुमार और उसके सहयोगी हरकीरत सिंह को 70,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी को शिकायत मिली थी कि आरोपियों ने दो फर्द (राजस्व दस्तावेज) जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से 70,000 की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए एसीबी से संपर्क किया। प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर एसीबी ने एफआईआर नंबर 08/2026 दर्ज कर जाल बिछाया। ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया और उनके पास से पूरी रकम बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों के घरों पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी भी ली गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया