home page

जम्मू और कटरा से 111 टन से अधिक चेरी रेल मार्ग से भेजी गई

 | 

जम्मू,, 06 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध चेरी को देशभर के बाजारों तक तेजी और सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल की पहल सफल साबित हो रही है। चालू सीजन में अब तक जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशनों से एसएलआर/वीपी आधारित रेल परिवहन के माध्यम से 111 टन से अधिक चेरी देश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जा चुकी है।

किसानों और बागवानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा परिवहन लागत कम करने के उद्देश्य से रेलवे विशेष सुविधाएं प्रदान कर रहा है। चेरी जैसे शीघ्र खराब होने वाले उत्पादों के लिए विशेष कोचों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समय पर और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित हो रही है। इस अवसर पर उचित सिंघल ने कहा कि रेलवे किसानों को राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी बागवानी उत्पादों के परिवहन के लिए विशेष सुविधाएं जारी रखी जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता