home page

सेठ ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल, सत्संग और भंडारे का आयोजन

 | 
सेठ ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल, सत्संग और भंडारे का आयोजन


जम्मू, 14 अप्रैल (हि.स.)। बैसाखी के पावन पर्व पर ठठर बनतलाब स्थित बावा कैलख देव मंदिर में सेठ ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन से हुई जिसके बाद शास्त्री पवन सेठ के सान्निध्य में भक्तिभाव से सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान शास्त्री जी ने युवाओं को नशे और धर्मान्तरण से दूर रहने का संदेश देते हुए उन्हें नियमित रूप से सत्संग में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग ही जीवन में सही दिशा प्रदान करता है।

सत्संग के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों से आए सेठ ब्राह्मण बिरादरी के सदस्य और बावा जी के श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुएजिनमें सांसद सत शर्मा, कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, विधायक शाम लाल शर्मा, युद्धवीर सेठी, विक्रम रंधावा, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि, विश्व हिंदू परिषद और अमरनाथ यात्री न्यास के सदस्य सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शक्ति दत्त शर्मा ने इस अवसर पर कमेटी द्वारा संचालित सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी और सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा