home page

जम्मू के सोहनजना रिंग रोड पर बाइक हादसा, एक की मौत

 | 

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू के सतवारी क्षेत्र के मंडल के अंतर्गत सोहनजना रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में अम्बरान, अखनूर निवासी मोहम्मद आमिर सलारिया पुत्र मोहम्मद रफी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तुरंत जीएमसीएच जम्मू ले जाया गया, जहां घायल का इलाज जारी है और मृतक के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता