home page

घर में गैस सिलेंडर के आकस्मिक विस्फोट से एक व्यक्ति घायल

 | 

कुपवाड़ा, 03 अक्टूबर (हि.स.)। शनिवार को कुपवाड़ा जिले के हंदवाडा के बांदी हरिल इलाके में एक घर में गैस सिलेंडर के आकस्मिक विस्फोट से एक व्यक्ति घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि हंदवाडा के बांदी हरिल में गैस सिलेंडर आकस्मिक रूप से फट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घर के मालिक घायल हो गया और उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए जीएमसी हंदवाडा ले जाया गया।

घायल की पहचान मोहम्मद रफीक भेरवाल पुत्र अब्दुल जमील के रूप में हुई। इस बीच अधिकारी ने बताया कि घटना से घर की रसोई को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता