home page

एक राेजा पेन डाउन हडताल से अस्थायी लेकचरराें ने दी सरकार काे चेतावनी

 | 
एक राेजा पेन डाउन हडताल से अस्थायी लेकचरराें ने दी सरकार काे चेतावनी


कठुआ, 21 सितंबर (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कालेज में पिछले लंबे समय से सेवाएं दे रहे अस्थायी लेक्चरराें ने अपनी मांगाें काे लेकर कालेज परिसर में प्रदशर्न किया। एक राेजा पेन डाउन हडताल के दाैरान लेक्चरराें ने अपनी मांगाें काे लेकर नारेबाजी करते हुए साफ किया कि वे समान ताैर पर काम कर रहे हैं और उनका वेतन भी समान हाेना चाहिए और उनका वेतन बढाया जाना चाहिए। डाॅ तेजेश्वर सिंह, डाॅ भट्टी सहित अन्य कर्मियाें ने कहा कि वे बाकी के स्थायी स्टाफ की तरह सेवाएं दे रहे हैं और निरंतर अपना दायित्व निभा रहे हैं। परंतु उनका वेतन काफी कम है। 28 हजार के वेतन से उनका खर्च तक पूरा नहीं हाे पा रहा है उनके परिवार काे भी मानसिक ताैर पर परेशान हाेना पड रहा है। उन्हें अपने बच्चाें की पढाई का खर्च भी उठाना है लेकिन इस वेतन से यह सब बेहतर तरीके से नहीं हाे पा रहा है। उन्हाेंने कहा कि एजूकेशन के नजरिये से वे एक शिक्षक हैं। परंतु यह शर्मनाक है कि उन्हें अपने हक के लिए इस तरह से आवाज उठानी पड रही है। उनका साथ नाइंसाफी हाे रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदशर्नकारियाें ने कहा कि कई लेक्चरर ताे पिछले दस से पंद्रह सालाें से सेवां दे रहे हैं। पर जुन जुलाई, सर्दियाें की छुट्टी का उन्हें वेतन नहीं मिलता। मैडीकल लीव का उन्हें काेई लाभ नहीं मिलता जबकि सेवाएं सबसे ज्यादा और सबसे ज्यादा काम भी वे लाेग करते हैं।स्थायी प्राेफेसराें काे तमाम डीए हाइक सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है लेकिन वे भी उनके समान सेवाएं देते हैं लेकिन वेतन के नाम पर उन्हें मात्र 28 हजार दिया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि जम्मू कश्मीर के काॅलेजाें में सेवाएं दे रहे अस्थायी लैक्चरराें ने एक दिवसीय पेन डाउन हडताल की है और वे मजबूर हाेकर यह कदम उठा रहे हैं। वे चेतावनी देते हैं कि अगर उनकी मांगाें पर गाैर न किया गया ताे वे आंदाेलन काे और तेज करने के लिए मजबूर हाे जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया