home page

एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण व समाजसेवा का संदेश

 | 
एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण व समाजसेवा का संदेश


हीरानगर, 24 सितंबर (हि.स.)। राजकीय गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज हीरानगर में प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के मार्गदर्शन में एनएसएस स्थापना दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण अभियान से हुई जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कॉलेज सभागार में दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शापिया शमीम ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डोगरी, पंजाबी और हिंदी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रो. राकेश शर्मा ने स्वयंसेवकों से एनएसएस के आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” की भावना को जीवन में अपनाने और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तीन, दो और एक वर्ष तक उत्कृष्ट स्वैच्छिक सेवाएं देने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों व समिति सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रो. गंगा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और विद्यार्थियों को जलपान वितरण के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया