home page

एसएमवीडीयू में ग्रेडिएंट-बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन पर ख्यान

 | 
एसएमवीडीयू में ग्रेडिएंट-बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन पर ख्यान


एसएमवीडीयू में ग्रेडिएंट-बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन पर ख्यान


जम्मू, 10 अक्टूबर (हि.स.)। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स की ओर से ‘द डिसेंट ऑफ लर्निंग: ग्रेडिएंट-बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन फ्रॉम कॉशी टू कंटेम्परेरी डेटा साइंस’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर के गणित एवं कंप्यूटिंग विभाग के प्रमुख डॉ. अनुपम यादव ने विद्यार्थियों को आधुनिक डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में गणित की भूमिका से अवगत करवाया।

डॉ. यादव ने बताया कि गूगल मैप्स, यूट्यूब, चेहरे की पहचान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों के पीछे ऑप्टिमाइजेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ग्रेडिएंट डिसेंट की अवधारणा को समझाते हुए गणितज्ञ ऑगस्टिन-लुई कॉशी के 1847 के कार्य से लेकर आधुनिक न्यूरल नेटवर्क और बड़े भाषा मॉडल तक इसके विकास की जानकारी दी। व्याख्यान के बाद उन्होंने विद्यार्थियों के इंटर्नशिप और प्लेसमेंट से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।

कार्यक्रम के आरंभ में स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया और उनका परिचय करवाया। शोधार्थी हुमा जावेद शेख ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें बीटेक मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, एफवाईयूपी (मैथमेटिक्स), एमएससी मैथमेटिक्स और पीएचडी के विद्यार्थियों के साथ स्कूल के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रगति कुमार ने व्याख्यान के आयोजन के लिए स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स की टीम को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा