home page

जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में जोड़ा गया अतिरिक्त 3एसी कोच

 | 

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

गर्मी की छुट्टियों और पर्यटक सीजन को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12425/12426) में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी। यह सुविधा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वेकेशन सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा मिल सके। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि वेटिंग लिस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता