home page

शोपियां के चनापोरा में आतंकियों की धरपकड़ के लिये अभियान जारी

 | 

श्रीनगर, 05 जुलाई(हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले के चनापोरा इलाके में चल रहे घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान अब तक किसी भी आतंकवादी के पकड़े या मारे जाने की सूचना नहीं है जबकि सुरक्षा बल इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने चनापोरा में ऑपरेशन शुरू किया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई और संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल व्यवस्थित तरीके से तलाशी ले रहे हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल किसी भी तरह के पलायन को रोकने के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा बनाए हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की खबरें मिलने के बावजूद अब तक किसी भी आतंकवादी के पकड़े या मारे जाने की सूचना नहीं फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाकर्मी इलाके की छानबीन कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और ऑपरेशन के आगे बढ़ने के साथ ही और जानकारी दी जाएगी। ताज़ा जानकारी मिलने तक पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन जारी था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता