एच1एन1 से घबराने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत
| Aug 27, 2026, 14:09 IST
कठुआ, 27 अगस्त (हि.स.)। इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) एक मौसमी श्वसन संक्रमण है जो स्वस्थ वयस्कों में आमतौर पर समय के साथ ठीक हो जाता है। इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यदि लक्षण 5-6 दिनों से अधिक समय तक बने रहें तो चिकित्सकीय सलाह लेना उचित है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों में ऐसे लक्षण दिखाई देने पर विशेष सावधानी बरतते हुए नजदीकी डॉक्टर या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

