home page

जम्मू में विश्व ब्राह्मण दिवस पर ब्राह्मण सभा में कोई आयोजन नहीं हुआ

 | 

जम्मू,, 02 जून (हि.स.)।

जम्मू में विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित ब्राह्मण सभा परिसर में किसी प्रकार का विशेष आयोजन नहीं किया गया जिससे उपस्थित लोगों में निराशा देखी गई। परिसर में न तो कोई औपचारिक कार्यक्रम हुआ और न ही दिवस से संबंधित कोई गतिविधि आयोजित की गई।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने संस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि समय के साथ ब्राह्मण सभा का मूल स्वरूप और उद्देश्य कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। निरीक्षण के दौरान सभा भवन के नाम-पट्ट की धुंधली स्थिति और परिसर में स्थित चाणक्य प्रतिमा की उपेक्षा भी देखने को मिली।

इसी बीच समाजसेवी अश्विनी शर्मा ने पहल करते हुए आचार्य चाणक्य की प्रतिमा का जल से स्नान कराकर, दूध से अभिषेक किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्व ब्राह्मण दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस आचार्य चाणक्य के विचारों और सनातन परंपराओं को स्मरण करने का दिन है और इसे देश-विदेश में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जम्मू की प्रमुख संस्था में आयोजन न होना चिंताजनक है और भविष्य में इस दिवस को गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता