एनआईए ने पुलवामा जिले में एक आतंकी की जमीन की जब्त
| Apr 23, 2026, 17:15 IST
श्रीनगर, 23 अप्रैल (हि.स.) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकी की जमीन जब्त कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की एक टीम ने पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के अभमा में स्थित 3.2 कनाल (17,300 वर्ग फुट) जमीन जब्त की। यह जमीन तनवीर अहमद वानी की है, जो गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 33(1) के तहत जब्त की गई है। जब्ती का आदेश इस साल जनवरी में जम्मू की एनआईए अदालत ने जारी किया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

