home page

जीडीसी कठुआ में एसयूएफ की नई टीम गठित, 25 छात्रों को सौंपी जिम्मेदारियां

 | 
जीडीसी कठुआ में एसयूएफ की नई टीम गठित, 25 छात्रों को सौंपी जिम्मेदारियां


कठुआ, 03 सितंबर (हि.स.)। स्टूडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ में संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई 25 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की घोषणा अमरीश जसरोटिया ने की।

इस दौरान विभिन्न छात्रों को संगठनात्मक गतिविधियों और छात्र कल्याण से जुड़ी पहलों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में वंश, तरूण, शिवम, मनदीप, अमन, अक्षय, दानिश सलारिया, नमन, बलजीत, सार्थिक, सुनंदित, तनिष्क, विदर्भ रैना, राघवी, अभय और जतिन सहित कई छात्र मौजूद रहे और उन्हें संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

एसयूएफ की कोर टीम ने कहा कि संगठन छात्र कल्याण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी के साथ सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा।

इस अवसर पर अमरीश जसरोटिया ने कहा कि नई टीम गठित करने का उद्देश्य छात्रों को एकजुट करना, उनकी सामूहिक शक्ति को मजबूत करना और कॉलेज से जुड़े मुद्दों को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एसयूएफ छात्रों की समस्याओं, अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सक्रिय रूप से काम करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया