home page

जम्मू में नए रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर का उद्घाटन 5 जून को

 | 

जम्मू,, 03 जून (हि.स.)।

जम्मू में मौसम संबंधी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नए रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर (क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र) की स्थापना की जा रही है। इस केंद्र के उद्घाटन को लेकर 5 जून को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार नए केंद्र के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में मौसम पूर्वानुमान, चेतावनी सेवाओं और मौसम संबंधी शोध कार्यों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे किसानों, यात्रियों, आपदा प्रबंधन एजेंसियों और आम लोगों को समय पर और सटीक मौसम जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता