home page

कठुआ में विकास की नई तस्वीर, डीसी ने विजुअल हाईलाइट्स प्रकाशन किया जारी

 | 
कठुआ में विकास की नई तस्वीर, डीसी ने विजुअल हाईलाइट्स प्रकाशन किया जारी


कठुआ, 22 अप्रैल (हि.स.)। जिला विकास आयुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को जिले में विकास की दृश्य झलक-डिस्ट्रिक्ट कैपेक्स बजट (2025-26) शीर्षक से एक विशेष प्रकाशन का लोकार्पण किया। इस प्रकाशन में जिला कैपेक्स कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रमुख विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

यह प्रकाशन जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन के प्रयासों को दर्शाता है। इसमें प्रशासनिक स्वीकृति, तकनीकी मंजूरी, बजट प्रावधान, ई-टेंडरिंग, जियो-टैगिंग और नियमित भौतिक सत्यापन जैसे उपायों को अपनाने की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि यह प्रकाशन जिला प्रशासन, विभागों और पंचायती राज संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है जो जिले में समग्र और सतत विकास को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम में एडीडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा, एडीसी विश्वजीत सिंह, सीपीओ रंजीर ठाकुर, डीआईओ शुभम सिंह और सांख्यिकी अधिकारी अरुण लाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया