जीडीसी कठुआ में एनसीसी रैंक समारोह आयोजित
कठुआ, 19 सितंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में 4 जेएंडके बटालियन एनसीसी जम्मू के एसडब्ल्यू कैडेट्स के लिए रैंक समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोहर लाल ने चयनित कैडेट्स को नई रैंक प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की सराहना की।
समारोह में शावी रानी को सीनियर अंडर ऑफिसर, महकदीप कौर और पालिका जसरोटिया को जूनियर अंडर ऑफिसर, जबकि डिंपल शर्मा और अनामिका देवी को सार्जेंट की रैंक प्रदान की गई। प्राचार्य ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, अनुशासन, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीटीओ डॉ. पिंकी ने भी नव-रैंक प्राप्त कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

