home page

जम्मू के गांधीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खोला नया कार्यालय

 | 

जम्मू,, 06 सितंबर (हि.स.)।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू के गांधीनगर इलाके में अपना नया कार्यालय खोला है। पार्टी के पुराने हेडक्वार्टर में मरम्मत कार्य चलने के चलते नए कार्यालय की शुरुआत की गई है। नए कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ नेता अजय सडोत्रा और रतन लाल गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि पुराने हेडक्वार्टर में मरम्मत कार्य पूरा होने तक नए कार्यालय से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें, पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियां और जनसंपर्क से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेंगी।

अजय सडोत्रा और रतन लाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय संगठन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। नए कार्यालय के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ संपर्क को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि पुराने हेडक्वार्टर की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आगे की व्यवस्था उसी के अनुसार तय की जाएगी।

फिलहाल गांधीनगर स्थित नया कार्यालय नेशनल कॉन्फ्रेंस की जम्मू संभाग में संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता