आगा रुहुल्लाह ने ईरान की भूमिका की सराहना की
| Jun 15, 2026, 18:08 IST
जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।
श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने कहा है कि ईरान की जनता ने हमेशा प्रतिरोध आंदोलनों का समर्थन किया है और क्षेत्र में अमेरिका-इजराइल के वर्चस्व के सामने झुकने से इनकार किया है। उन्होंने भारत की विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि देश अपनी पारंपरिक नेतृत्वकारी भूमिका से दूर हो गया है। सांसद ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना आवश्यक है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

