home page

शोपियां में मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिरा, मौत

 | 

शोपियां, 25 अक्टूबर (हि.स.)। रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में एक 65 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल से फिसलकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 13 ई-9439) से फिसलकर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया। हालांकि श्रीनगर पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान शोपियां के सिंदू शिरमल निवासी मोहम्मद इशाक (65) के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता