home page

अम्फल्ला वृद्ध आश्रम की मासिक प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

 | 

जम्मू,, 01 जुलाई (हि.स.)।

वृद्ध आश्रम अंबफला की प्रबंध समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष इंजी. पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आश्रम के विकास कार्यों, वित्तीय प्रबंधन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों भवनों में लिफ्ट स्थापना, दुकानों के किराये की वसूली तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य आकर्षण पांच स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से चिन्हित 78 लाभार्थियों के साथ संवाद रहा, जिन्हें वृद्ध आश्रम की ओर से 1,000 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। लाभार्थियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आश्रम प्रबंधन और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक के बाद समिति सदस्यों ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर स्वास्थय, भोजन, आवास और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

समिति ने वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता