home page

कठुआ में फ्लोरीकल्चर विकास को लेकर विधायक की पहल

 | 
कठुआ में फ्लोरीकल्चर विकास को लेकर विधायक की पहल


कठुआ, 08 जून (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भरत भूषण ने सोमवार को फ्लोरीकल्चर विभाग जम्मू के निदेशक नागेंद्र सिंह जम्वाल से मुलाकात कर जिले में फूलों की खेती (फ्लोरीकल्चर) को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान विधायक ने निदेशक को अवगत कराया कि कठुआ स्थित ड्रीमलैंड पार्क और जनाना पार्क के विकास की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इन पार्कों में विभाग द्वारा लगाए गए बच्चों के खेल उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिन्हें शीघ्र मरम्मत कर पुनः चालू किया जाना चाहिए। इसके अलावा दोनों पार्कों में अधिक बैठने के लिए बेंच लगाने, टूटी बेंचों की मरम्मत करने तथा म्यूजिकल फाउंटेन को पुनः चालू करने की भी जरूरत है।

विधायक ने जंग्लोटे स्थित फ्लोरीकल्चर विभाग द्वारा विकसित पार्क के पुनर्विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने वहां बैठने के लिए बेंच और बच्चों के खेल उपकरण स्थापित करने की मांग की। साथ ही वार्ड नंबर-14 कठुआ में बाबा बंदा बहादुर पार्क के विकास की भी वकालत की। निदेशक फ्लोरीकल्चर नागेंद्र सिंह जम्वाल ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों की सराहना करते हुए ड्रीमलैंड पार्क, जनाना पार्क और जंग्लोटे पार्क में आवश्यक कार्य जल्द कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभाग के पास फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं उपलब्ध हैं जिनसे किसानों और उत्पादकों की आय में वृद्धि हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया