home page

जम्मू पूर्व में विधायक युधवीर सेठी का जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं

 | 
जम्मू पूर्व में विधायक युधवीर सेठी का जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं


जम्मू, 05 मार्च (हि.स.)। जम्मू पूर्व के विधायक युधवीर सेठी ने कच्ची छावनी स्थित पं. प्रेमनाथ डोगरा भवन में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं तथा मांगें विधायक के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों, सार्वजनिक उपयोगिताओं और अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित समस्याएं उठाईं। विधायक युधवीर सेठी ने सभी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि इनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों को नोट किया ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर युधवीर सेठी ने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उचित मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके। जनता दरबार में शिव शर्मा (बजाता मंडल अध्यक्ष), अनुराधा शर्मा (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), परवीन केर्नी (वरिष्ठ नेता) और हरविंदर सिंह सहित कई अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा