विधायक युद्धवीर सेठी ने वेयरहाउस जम्मू का किया दौरा
| Apr 21, 2026, 19:28 IST
जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू में विधायक युद्धवीर सेठी ने वेयरहाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के साथ वेयरहाउस क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। व्यापारियों ने बुनियादी सुविधाओं, व्यापारिक माहौल और अन्य मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

