home page

पटोली ब्राह्मणा में 2.55 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास

 | 

जम्मू,, 04 मई (हि.स.)।

जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 पटोली ब्राह्मणा में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और सफाई संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक शाम लाल शर्मा ने 2.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेनेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यूईईडी विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत व्यापक ड्रेनेज नेटवर्क और गंदे पानी के डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी ताकि बिना उपचारित पानी रणबीर नहर में न जाए।

विधायक ने कहा कि जम्मू नॉर्थ में ऐसे छह ड्रेनेज और स्वच्छता प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं जिनमें यह पहला शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जलभराव कम करने, स्वच्छता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में यूईईडी अधिकारी, भाजपा मंडल मुठी पलौरा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता