home page

विधायक शक्ति परिहार ने केंद्र सरकार का जताया आभार

 | 

जम्मू,, 15 अप्रैल (हि.स.)।

विधायक शक्ति परिहार ने केंद्र सरकार द्वारा की गई बड़ी आर्थिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 9 हजार करोड़ रुपये की लागत से चिनैनी–शुद्धमहादेव–किश्तवाड़ होते हुए अनंतनाग को जोड़ने वाले हाईवे परियोजना को गति मिलेगी जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत बनने वाले दो टनलों का कार्य अब और तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के बीच संपर्क और मजबूत होगा तथा यात्रा समय में भी काफी कमी आएगी।

विधायक ने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस हाईवे के पूरा होने से पूरे इलाके की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता