home page

जसराेटा के विधायक ने भी विधानसभा में कई मुद्दाें काे जाेर शाेर से उठाया

 | 
जसराेटा के विधायक ने भी विधानसभा में कई मुद्दाें काे जाेर शाेर से उठाया


कठुआ, 21 सितंबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में जारी विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्षी विधायकाें ने कई मुद्दाें काे प्रमुखता से उठाया। जसराेटा के विधायक राजीव जसराेटिया ने भी कई मुद्दाें के उठाते हुए सरकार काे घेरने का प्रयास किया। उन्हाेंनें दैनिक वेतनभाेगी कर्मियाें के अलाव स्वास्थ्य में सेवाएं दे रहे एनएचएम कर्मचारियाें की लंबित मांगाें के अलावा आउट साेर्स कर्मचारियाें, आंगनबाडी कर्मचारियाें का मुद्दाें के अलावा जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा बिजली दराें में की गई बढाेतरी काे लेकर भी सरकार की आलाेचना की।

जसराेटिया ने कहा कि सरकार हर माेर्चे पर विफल साबित हाे चुकी है। लगातार कर्मचारी वर्ग कहीं न कहीं अपने विभाागाें में आए दिन अपने हिताें काे लेकर आंदाेलन कर रहे हैं लेकिन सरकार मूकदशर्क बनी हुई है।

सत्र के दौरान दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों की सेवा शर्तों, नियमितीकरण और रोजगार से संबंधित मांगों को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से उन्हें पूरा करने की मांग की। उनके मुद्दों को विधानसभा में भी उठाए जाने से सत्र के पहले दिन यह मामला चर्चा में रहा।

वहीं विधानसभा सत्र के पहले दिन इन मुद्दों का एक साथ उठना कर्मचारियों, कामगारों और आम लोगों से जुड़े सवालों को केंद्र में ले आया। सदन के भीतर इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया