home page

विधायक डॉ. भारत भूषण ने 20 लाख के चार प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

 | 
विधायक डॉ. भारत भूषण ने 20 लाख के चार प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित


कठुआ, 30 मई (हि.स.)। कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाते हुए करीब 20 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई चार विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।

इनमें वार्ड 4 कृष्णा कॉलोनी में अशोक कुमार से सतीश कुमार गुप्ता के घर तक लेन निर्माण, वार्ड 13 शास्त्री नगर में जगदीश सिंह से कर्नल वेद प्रकाश शर्मा के घर तक लेन व नाली, वार्ड 10 परलीवंड (मोहल्ला नवीन सूदन) में लेन तथा राजबाग स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास पुलिया निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बाद में विधायक ने वार्ड 10 के टल्ली वाला मोहल्ला का दौरा कर वहां भी लेन-नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जमीनी स्तर पर विकास कार्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इन प्रयासों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया