home page

प्रीत नगर में विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया

 | 

जम्मू,, 09 मई (हि.स.)।

भाजपा विधायक भाऊ बिक्रम रंधावा ने प्रीत नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को कई मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रंधावा ने कहा कि बाहु विधानसभा क्षेत्र में जनता की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बुनियादी ढांचा और अन्य विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता