99.8% अंक के साथ अनन्या सूरी बनी स्टेट टॉपर, विधायक ने किया सम्मानित
| Apr 18, 2026, 17:45 IST
जम्मू,, 18 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू के गांधी नगर स्थित कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अनन्या सूरी जिन्होंने 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 99.8% अंक हासिल कर स्टेट टॉपर का गौरव प्राप्त किया को बहू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक ने छात्रा की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में अनन्या सूरी की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

